फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन की टीम इजड़ा पहुंची

विज्ञापन
बाराकोट में सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी के बाराकोट ब्लाॅक के इजड़ा में संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सीएम मंगलवार को बाराकोट के इजड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला माहरा के पिता और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आएंगे।
विज्ञापन

रविवार को डीएम नवनीत पांडे के साथ एसपी अजय गणपति समेत अन्य अधिकारियों ने इजड़ा के जीआईसी के खेल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलिपैड के लिए खेल मैदान में स्थान चिह्नित किया। लोक निर्माण विभाग ने सड़क कटिंग को लेकर भी कार्य शुरू कर दिया।
एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कि सीएम धामी के संभावित दौरे को लेकर तैयारी की जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार विजय गोस्वामी, एसओ सुरेन्द्र सिंह खड़ायत सहित राजस्व लोनिवि, ऊर्जा निगम आदि के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें