फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्कूल टाइम पर सड़क किनारे खड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई

Tue, 28 May 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा करते थाना प्रभारी  निरीक्षक अशोक कुमार। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर में स्कूल टाइम पर सड़क किनारे खड़े वाहन और भवन सामग्री उतारने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। लोगों ने यातायात व्यवस्था के लिए नगर में वन-वे सिस्टम लागू करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्कूल टाइम पर चौराहों पर पुलिस व्यवस्था, सड़क किनारे खड़े वाहनों और भवन सामग्री रखने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने यातायात को लेकर व्यापारियों, टैक्सी चालकों और ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक की। लोगों ने पुलिस से नगर में प्रतिदिन लगने वाले जाम से हो रही दिक्कतों की जानकारी दी। लोगों ने पूर्व की भांति वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने, सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने, स्कूल टाइम में मीना बाजार चौराहे, हथरंगिया, एसडीएम कोर्ट तिराहा में बड़े वाहनों पर रोक लगाने की मांग की।
निरीक्षक ने बताया कि वन-वे व्यवस्था बनाने के लिए पहले पूरी तैयारी करनी होगी। इसके लिए वह पुलिस फोर्स की मांग करेंगे। बैठक में व्यापारी सतीश चंद्र मुरारी, मनोज गर्ग, विवेक ओली, महेश कुमार, महेश चंद्र, पंकज जोशी, अंशु ओली, हरीश पुनेठा, राजेश सिंह, रेनू गड़कोटी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें