फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बच्चों के इलाज की व्यवस्था संभालेंगे एसीएमओ

Sun, 10 Dec 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट।
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में बच्चों को पांच दिसंबर से इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसा अनुबंधित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिमन्यु की सेवावधि पूरा होने की वजह से हुआ है। इस स्थिति से निपटने के लिए अब खुद एसीएमओ (सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी) डॉ. चंद्रशेखर भट्ट आगे आए हैं। नई व्यवस्था नहीं होने तक वे स्वयं जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज करेंगे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के दो पद हैं, लेकिन दोनों खाली हैं। सात दिसंबर तक अनुबंधित डॉक्टर की सेवा से काम चल रहा था, लेकिन उनका सेवाकाल सात दिसंबर को पूरा होने के बाद स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से कोई नई व्यवस्था नहीं की गई है। अस्पताल में पांच दिसंबर से बच्चों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। पहाड़ के किसी अन्य सरकारी अस्पताल में भी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से दुश्वारी बढ़ रही है। इन हालातों के मद्देनजर बाल रोग विशेषज्ञ रहे एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट जिला अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने तक 11 दिसंबर से बच्चों का इलाज करेंगे।
बाक्स
सिर्फ टनकपुर में है बाल रोग विशेषज्ञ
चंपावत। 55 हजार से अधिक बच्चों के इलाज के लिए इस वक्त चंपावत जिले में एकमात्र टनकपुर में एक बाल रोग विशेषज्ञ है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में लंबे समय से यह पद खाली है। और जिला अस्पताल में सात दिसंबर से कुर्सी खाली है। ऐसे में नई नियुक्ति नहीं होने पर अब पहाड़ी क्षेत्र में बच्चों के इलाज की दिक्कत बढ़ेगी।
विज्ञापन

कोट
चंपावत जिला अस्पताल के अनुबंधित चिकित्सक अभिमन्यु का सेवाकाल सात दिसंबर को पूरा हो गया है। उनके अनुबंधित सेवा काल को विस्तारित करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा गया है, लेकिन अभी इसकी मंजूरी नहीं मिली है। एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट इस अवधि में जिला अस्पताल में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

डॉ. केेके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें