फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आधार कार्ड बनाने वालों ने साफ कर दिए 30 हजार रुपये

Thu, 21 Sep 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। आधार कार्ड में संशोधन कराने आए एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ आधार कार्ड बनाने वाली निजी एजेंसी के एक कर्मी ने ठगी कर दी। आरोप है कि देवीधुरा के एक बुजुर्ग के खाते से 30 हजार रुपये साफ कर लिए। आरोपियों को सिस्टम के साथ हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

देवीधुरा में लगे आधार शिविर में जुलाई में देवीधुरा के एक दुकानदार प्रेमलाल वर्मा ने अपने आधार कार्ड में सुधार कराया। अगस्त में उनके बैंक खाते से तीन बार में कुल 30 हजार रुपये निकल गए। वर्मा ने मामले की जानकारी पाटी थाने के अलावा साइबर सेल को दी। जांच में बृहस्पतिवार को साइबर सेल को पाटी के बाल विकास कार्यालय में आधार शिविर लगाने वाले एक कर्मी की आईडी से रकम निकलने की तस्दीक हुई। साइबर सेल की सूचना पर पाटी पुलिस ने शिविर लगाने वाली एजेंसी के दोनों कर्मियों को आधार बनाने वाले सिस्टम के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों कर्मियों से पूछताछ कर रही है।
इधर, एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पाटी पुलिस और साइबर सेल की टीम ठगी करने के आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इन कर्मियों ने इस मामले के अलावा कोई और ठगी तो नहीं की है, इसकी भी जांच कराई जाएगी। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करने सहित सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें