चंपावत। जिला मुख्यालय में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे देवडांगरों ने रानी के नौले में स्नान के बाद बालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और आयोजकों को ध्वज देकर महोत्सव का आगाज किया।
एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बालेश्वर मंदिर से झांकियों को रवाना किया। झांकियों में मां नंदा-सुनंदा डोला यात्रा के साथ लखिया भूत, शिवगण, देवडांगर की वेशभूषा, काली मैय्या, राम दल यात्रा से छात्रों-छात्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बालेश्वर मंदिर में पंडित गिरीश कलौनी, दीपक कुलेठा, सुरेश पांडेय व राजू पांडेय ने पूजन कराया। यजमान और समिति के अध्यक्ष शंकर पांडेय, एनडी गड़कोटी, प्रकाश पांडेय, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा आदि थे। महंत भैरव गिरि ने बताया कि 26 सिंतबर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
पहले स्थान पर रही यूनिवर्सल स्कूल की झांकी
चंपावत। नंदा सुनंदा महोत्सव के शुभारंभ मौके पर स्कूली बच्चों ने भव्य झांकियां निकालीं। इसमें यूनिवर्सल इंटर कॉलेज प्रथम, मॉडर्न इंटर कॉलेज द्वितीय और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तृतीय रहा। वहां डॉ. बीसी जोशी, कमलेश सक्टा, विवेक लोहिया निर्णायकों में शामिल रहे। संवाद
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, प्रकाश तिवारी, सुनील पुनेठा, विकास साह, रोहित बिष्ट, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख बहादुर सिंह, गोविंद सामंत, सुंदर बोहरा, आनंद अधिकारी, लक्ष्मीलाल साह, अमित वर्मा मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित आदि थे। संवाद