फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में ढाई लाख से अधिक आधार कार्ड बने 

Tue, 27 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
aadhar card
विज्ञापन
चंपावत। जिले में अब तक दो लाख 52 हजार 311 लोगों के आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं, इसमें से एक लाख 16 हजार 105 लोगों के आधार कार्डों को बैंकों से लिंक कर दिया गया है। एडीएम हेमंत वर्मा ने बताया कि शत-प्रतिशत लोगों के आधारकार्ड बनाए जाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेष आधार कार्ड कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आधारकार्ड रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को सूचित किया है कि अपना ई-आधार ऑनलाइन अथवा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से डाउनलोड करें।
विज्ञापन


लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि अब तक 34,466 रुपे डेबिट कार्ड और पिन वितरण करने के साथ सात लोगों को बैंक मित्र नामित किया गया है। जिले में अब तक नाबार्ड की ओर से 15 वी-सेट स्थापित कर दिए हैं, शेष में कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि 60 एटीएम के सापेक्ष 57 एटीएम चालू कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों ने अब तक 8798 डेबिट कार्डों का वितरण कर दिया है। समाज कल्याण की वृद्धावस्था पेंशन के 7342, विधवा के 3051, दिव्यांग के 1232 तथा गौरा देवी कन्याधन के 1324 लाभार्थियों के साथ स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले शत-प्रतिशत बच्चों के आधारकार्डों को बैंक से लिंक करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के 27817 रजिस्ट्रेशन जॉबकार्ड धारकों में से 27708 को बैंक से लिंक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें