फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से तीन करोड़ रुपए की नई करेंसी पहुंची 

Tue, 27 Dec 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
वाश‌िंग मशीन में धुलने के बाद ऐसे हो गए दो हजार के नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। नोटबंदी के बाद से ही जहां बैंकों में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं चंपावत जिले के बैंकों में अब ग्राहकों की भीड़ धीरे- धीरे कम होने लगी है। मंगलवार को यहां भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य चेस्ट ब्रांच में पिथौरागढ़ जिले से तीन करोड़ रुपए की नई करेंसी पहुंची।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक हीरा सिंह पांगती ने बताया कि अभी बैंक के पास दो तीन दिन के लिए पर्याप्त कैश उपलब्ध है। दूसरी ओर एटीएम से केवल दो हजार रुपए का नोट निकलने के कारण कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अलबत्ता जिले में 60 एटीएम में से 57 एटीएम चालू हालात में हैं। जिला लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत ने बताया कि सभी एटीएम में बराबर करेंसी डाली जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें