फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधियाघाटी ए टीम ने जीता पहला मुकाबला

Mon, 16 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
वॉलीबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


 लधियाघाटी संगठन की ओर से चौड़ामेहता के गाज चमोली खेल मैदान में मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। सोमवार को मुख्य अतिथि गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 
पहला मैच लधिया घाटी स्पोर्ट्स क्लब ए और लधियाघाटी बी टीमों के बीच खेला गया। इसमें लधिया घाटी ए ने सीधे सेटों में 25-10, 25-08 से लधियाघाटी बी टीम को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक रमेश चंद्र भट्ट, रघुराज देउपा ने सहयोग किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आनंद अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा लमगड़िया  के प्रतिनिधि अमित लमगड़िया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन भंडारी, धर्म सिंह रावत, गजेंद्र सिंह परवाल, भगवान राम, विनय सिंह बोहरा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ टीमें कर रही हैं प्रतिभाग
 प्रतियोगिता में नैनीताल, रुद्रपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत की नौ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन भंडारी, भगवान राम ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी के अलावा 25 हजार रुपए और उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 11 हजार रुपए की नकद धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बाहरी जिलों की टीमों के खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें