फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां के डोलों के साथ उमड़ा आस्था का रेला, माहौल भक्तिमय

Mon, 01 Apr 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में उत्तर भारत के विभिन्न शहरों, कस्बाें और गांवों से आस्था का रेला आने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मां के डोले के साथ जयकारों के साथ पड़ाव क्षेत्रों से जत्थे गुजर रहे हैं। सोमवार को करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मुख्य मंदिर में मां के दर्शन के लिए दिन भर रुक-रुककर कर लाइन लगती रही। मेले की शुरुआत से अब तक भैरव मंदिर स्थित खोया-पाया केंद्र ने बिछड़े हुए 115 बच्चों को परिजनों से सकुशल मिलवाया गया।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि मुख्य मंदिर में समिति के स्वयंसेवक भी तैनात हैं। इस बीच पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर समेत अनेक स्थानों से मां के डोले के साथ जत्थों के पड़ाव क्षेत्रों में आगे गुजरने से माहौल भक्तिमय बना रहा। बैराज मार्ग पर प्रसाद की दुकानें भी सजीं है। बैराज मार्ग पर काफी संख्या में टुक-टुक वाहनों के चलने से अक्सर जाम की स्थिति बन रही है।

यातायात नियमों के उल्लंघन में 30 वाहनों का चालान

टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान तेज हो गया है। पुलिस टीम ने पूर्णागिरि मार्ग पर जगह-जगह चेकिंग में 30 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए नशे अथवा तेज गति से वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रविवार को हनुमान चट्टी स्थल पर ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद, भैरव मंदिर थानाध्यक्ष एसआई हेमंत सिंह कठैत के संयुक्त निर्देशन में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों का कुल 20 हजार का चालान किया गया। मेला क्षेत्र में छह लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम-2007 में चालान कर 2500 शुल्क वसूला गया। संवाद


बड़ी संख्या में नेपाल रवाना हुए श्रद्धालु
बनबसा (चंपावत)। बनबसा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। श्रद्धालुओं को शारदा नदी और नहर में स्नान करने में सावधानी बरतने को कहा जा रहा है। दो पुलिस तैराक तैनात किए गए हैं।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि रविवार के अवकाश पर बड़ी संख्या में मां पूर्णागिरि पहुंचे श्रद्धालु सोमवार को सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों के लिए बनबसा के रास्ते नेपाल रवाना हुए। नेपाल जाने से पूर्व यात्री शारदा नदी में स्नान करते हैं। पुलिस सुरक्षा के तहत श्रद्धालुओं को नदी में किनारे पर ही स्नान करने को कह रही है। शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ललित मोहन पांडेय ने बताया कि बनबसा मेला क्षेत्र में शारदा बैराज पुलिस चौकी कर्मियों के अलावा दो एएसआई, 10 जवान और एक महिला जवान के अलावा दो तैराक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा दमकल वाहन भी भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें