मानेश्वर के पास जंगल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में यहां से सात किलोमीटर दूर मानेश्वर के पास वन पंचायत का जंगल आग की चपेट में आ गया। बीती रात लगी आग से वन्य संपदा को नुकसान हुआ है।
जानकारी लगने पर सरपंच और गांव के लोगों मौके पर जाकर आग आग पर काबू पा बड़े नुकसान को बचा दिया। वन क्षेत्राधिकारी कैलाश तिवारी का कहना है कि मानेश्वर वन पंचायत में लगी आग को तुरंत बुझा लिया गया था। वन बीट अधिकारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब जंगलों की सुरक्षा बेहतर हो गई है।