फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कोतवाली के पास खड़ा कैंटर बना आग का गोला

Tue, 23 Jan 2024 09:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर में कोतवाली के समीप सड़क किनारे कैंटर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के कोतवाली मार्ग में सड़क किनारे खड़े कैंटर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते-देखते ही वाहन का केबिन आदि जलकर नष्ट हो गया। चालक वाहन खड़ा कर खाना खाने गया था अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब 9:45 बजे कोतवाली के सामने खड़ा कैंटर (यूके 05 सीए 1052) अचानक धू-धूकर जलने लगा। इससे आसपास के साथ ही कोतवाली परिसर में भी खलबली मच गई। आग को काबू करने तक केबिन आदि को खासा नुकसान हो चुका था। एसएसआई डीएस बिष्ट ने बताया कि वाहन चालक गुरना निवासी हरीश सिंह मेहता पिथौरागढ़ की एक टांसपोर्ट कंपनी के कैंटर को रात में कोतवाली के पास खड़ा कर साथी के कमरे में खाना खाने गया था। चालक ने बताया कि वह पिथौरागढ़ सीमेंट उतारकर रात में लौटा था। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें