फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलावती देवी की भैंस ने जीता पहला इनाम

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डेयरी विकास विभाग की ओर से ढकना बडोला और कठार ग्राम पंचायत में पशु प्रदर्शनी और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। ढकना में आयोजित पशु प्रदर्शनी में कलावती देवी की भैंस ने पहला, सरोजनी देवी की भैंस ने दूसरा तथा सावित्री देवी की गाय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक डा.भागेश सिंह और इंद्र सिंह बोहरा रहे। विजयी पशुपालकों को दुर्गा लुंठी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

महिला दुग्ध समिति कठार में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त जोशी ने किया। पशु चिकित्सक डा.सुवर्णाभोज और डा.भागेश सिंह ने पार्वती देवी की गाय को पहले, प्रेमा देवी की गाय दूसरे तथा डिकरी देवी की गाय तीसरे स्थान में रही। इस दौरान डेयरी विभाग के गणेश चंद्र आर्य और सरस्वती बिष्ट की ओर से पशुपालकों को विभागीय जानकारियां दी गई। राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक प्रेम चंद यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में पशुपालकों को दवाएं और मिनरल मिक्चर वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें