लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कालेज में हुई कुमाऊं विश्वविद्यालय कीअंतरमहाविद्यालयी वालीबाल प्रतियोगिता में पीजी कालेज खटीमा चैंपियन बनी। फाइनल में उसने एमबी पीजी कालेज हल्द्वानी को 25-17, 25-19 और 25-20 से शिकस्त दी। प्राचार्य प्रो. केकेएस नेगी की अध्यक्षता और विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डा. नागेंद्र शर्मा की मौजूदगी में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा और विशिष्ट अतिथि बीडीसी सदस्य भैरव राय ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
निर्णायक श्याम भट्ट, रंजीत मटियानी, रघुवीर सिंह बंगारी, एमएस कोरंगा, एसएस भंडारी और मनोज वर्मा थे। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। क्रीड़ा प्रभारी डा. जगदीश चंद्र जोशी ने प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए सभी का आभार जताया।
बाद में जबकि चयनकर्ता आनंद ओली और जगदीश अधिकारी ने विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डा. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले 12 खिलाड़ियों का अंतरविश्वविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। चयनित नामाें का ऐलान नैनीताल से किया जाएगा।