फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक और माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय बेसिक, माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सिप्टी के सुनील टम्टा और बालिकाओं में खर्ककार्की की निकिता बोहरा विजेता रहे जबकि बालिकाओं में शहनाज दूसरे, रानी महर तीसरे स्थान पर रहीं। बालकों में विजय रावत दूसरे, महेंद्र बोहरा तीसरे स्थान में रहे। प्राथमिक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंकित कुमार पहले, मुकेश बिष्ट दूसरे और बालिकाओं में बबीता रावत प्रथम, लक्ष्मी रावत द्वितीय रही। सब जूनियर वर्ग में दिशा गोस्वामी, किरन टम्टा, ममता गोस्वामी, बालकों में सुरेश समझदार, प्रदीप बिष्ट, कैलाश महर, जूनियर वर्ग में नीरज सिंह, सूरज चंद्र, योगेश जोशी, बालिकाओं में गीतांजलि, शकुंतला, सुनीता पहले तीन स्थानों में रहे। अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में खर्ककार्की संकुल विजेता, धौन संकुल उपविजेता रहा। मानचित्र में खर्ककार्की संकुल की प्रिया चौधरी, विकास कुमार, कविता कुमारी की टीम विजेता, चंपावत संकुल के ज्योति महर, सुमित, अजय कुमार की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक वर्ग की हिंदी सुलेख में अर्जुन कुमार, सूरज चौधरी, भावना जोशी, अंग्रेजी में अंकित, सौरभ कुमार, आकांक्षा अव्वल रहे। प्रतियोगिताओं के संचालन में महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, रुद्र सिंह, अमित वर्मा, यशवंत बोहरा, चंदन सिंह, प्रकाश जोशी, बंशीधर थुवाल, घनश्याम पांडेय, अशोक खर्कवाल, रेखा जोशी, खिलावती, गीता वर्मा, अमृता चंद्रा, सतीश गहतोड़ी, शोभा जोशी, हेमानाथ, तनूजा वर्मा, भुवनेश्वरी फोनिया, कवींद्र तड़ागी, मुन्ना राय, अनिल कुमार, कैलाश भट्ट, रोहित जोशी, सुरेश जोशी, सुरेश राजन आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें