फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में डूबा लखनऊ का किशोर, मौत

Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। नानी और मौसी के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन का आए लखनऊ के एक किशोर की शारदा में डूबकर मौत हो गई। दर्शन के लिए जाने से पूर्व वह स्नानघाट में नहा रहा था। घटना के वक्त घाट में तैराक पुलिस के जवान मौजूद नहीं थे, वरना मासूम किशोर को डूबने से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन

गली नंबर 5 निशातगंज लखनऊ निवासी भूमिक सोनकर (12) पुत्र रवि कुमार सोनकर अपनी नानी और मौसी के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन करने आया था। शुकव्रार दोपहर ट्रेन से यहां पहुंचने के बाद वे दर्शन के लिए रवाना होने से पहले स्नानघाट में नहा रहे थे कि नहाते वक्त भूमिक नदी के गहरे हिस्से में पहुंचकर डूब गया। वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने पर कुछ स्थानीय तैराकों ने उसे खोजने का प्रयास किया। घटना के वक्त तैराक पुलिस के जवान घाट के दूसरे हिस्से में थे जो कुछ देर बाद वहां पहुंचे। खोजने पर डूबा भूमिक मिल गया। उसे फौरन 108 वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर वीके जोशी ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक किशोर का शव कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें