फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत निर्वाचन कार्य में कोताही न बरतें कर्मचारी

Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। तीन चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को नौ जोनल मजिस्ट्रेट और 45 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतने को कहा। उन्होंने चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों से संबंधित मतदान केंद्रों का समय रहते निरीक्षण करने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पंचायत निर्वाचन में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान के दिन प्रत्येक बूथ का तीन बार सुबह 10 बजे, अपराह्न दो बजे और मतदान समाप्ति पर कुल मत प्रतिशत की सूचना कंट्रोल रूम को उपलब्ध करानी होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ श्याम सुंदर पांगती ने आदर्श आचार संहिता के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी को हर दिन के आय-व्यय का हिसाब रखना जरूरी है, जिसे निर्वाचन घोषणा के एक माह के भीतर पंचस्थानीय कार्यालय में जमा कराना जरूरी होगा। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी एके सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल, एसडीएम टनकपुर जेएस राठौर, एसडीएम नंदन सिंह नगन्याल, प्रभारी पंचस्थानीय केएन तिवारी समेत सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें