फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट। यहां एक महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मल्ली भैस्यूड़ी निवासी नरेंद्र राम की पत्नी अनीता देवी (28) बुधवार को दोपहर बाद घास के लिए गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। बाद में घास के लिए जंगल गई अन्य महिलाओं ने शाम 5.30 बजे उसकी लाश जंगल में पेड़ से लटकी देखी। जिन्होंने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना के बाद राजस्व निरीक्षक किशन सिंह भंडारी, उप निरीक्षक विनोद कुमार, विजय शाह ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। बृहस्पतिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मृतका के चार बच्चे हैं। उसकी दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें