फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरही में सबसे अधिक 19 दावेदार

Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत की 15 जिला पंचायत सीटों के लिए कुल 128 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन था। सबसे अधिक 19 दावेदार पाटी विकासखंड की खरही जिला पंचायत सीट में हैं। सबसे कम चार-चार प्रत्याशी भजनपुर और राईकोटकुंवर सीट पर हैं।
विज्ञापन

डीडीओ (जिला विकास अधिकारी) वीके उपाध्याय ने बताया कि जिला पंचायत की 15 सीटों के लिए कुल 128 लोगों ने पर्चे भरे हैं। आखिरी दिन बृहस्पतिवार को 43 नामांकन हुए। फर्तोला सीट पर 8, रैघांव में 6, जनकांडे में 10, पटनगांव में 9, कानीकोट में 10, खरही में 19, बिरगुल में 8, टनकपुर में 5, भजनपुर में 4, धुरा में 9, शक्तिपुरबुंगा में 11, भंडारबोरा में 8, मटियानी में 9, पाटन-पाटनी में 8 और रायकोटकुंवर सीट में 4 लोगों ने नामांकन पत्र भरे। नामांकन प्रक्रिया में डीएसओ संजीव पौरी, इंद्रेश लोहनी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें