टनकपुर। बुधवार रात खेतखेड़ा गांव में हाथियों के झुंड ने सात काश्तकारों की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल रौंद दी। हाथियों के झुंड की आए दिन गांव में घुसने से लोगों में खासा भय बना हुआ है।
बुधवार रात हाथियों का झुंड खेतखेड़ा गांव में घुस गए। सुबह जब लोग उठे तो उन्होंने खेतों में हाथियों का झुंड देखा। उन्होंने शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक झुंड में पांच हाथी थे। हाथियों के इस झुंड ने बबलू पंत, भीम सिंह, महाराज सिंह, गिरीश जोशी, महेश जोशी, संतोष सिंह और खड़क सिंह की फसल तबाह कर दी। पीड़ित काश्तकारों ने वन विभाग से क्षतिपूर्ति के साथ ही हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है।