लोहाघाट। दुग्ध संघ की ओर से किमतोली में आयोजित दुग्ध समितियों के प्रबंध कमेटी सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। दुग्ध संघ प्रबंधक एमएस चौहान ने सदस्यों को अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया। अल्मोड़ा प्रशिक्षण केंद्र की उप प्राचार्य संगीता वर्मा ने कहा कि यदि महिलाएं जागरूक होकर व्यवसाय करें तो उन्हें रोजगार और सम्मान दोनों मिलेगा।
सहायक प्रबंधक महिला डेयरीएसएस बोहरा की अध्यक्षता और बिरेश बगौली के संचालन में हुई गोष्ठी में विभिन्न स्थानों से आए सदस्यों ने दुग्ध समितियां बनाने की मांग की। सुरेश राम, गिरीश चिलकोटी, प्रमोद कलौनी, राम गिरि, खीमा देवी, हयात सिंह का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में दूध का उत्पादन तो हो रहा है, लेकिन वहां समितियां न होने से लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार चातुरी ने बैंक की ओर से दी जाने वाली ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सहायक निदेशक सुनील अधिकारी भी मौजूद थे।