फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलखेत से चंपावत तक डामरीकरण करा दो हुजूर!

Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बेलखेत से चंपावत तक सड़क की बदहाली से जहां वाहन चालक परेशान हैं, वहीं सड़क में लगातार उठ रही धूल के कारण आसपास के ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। अमोड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से बुधवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर सीमा सड़क संगठन की ओर से संरक्षित राजमार्ग की दशा सुधारने तथा बेलखेत से चंपावत जिला मुख्यालय तक डामरीकरण किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता पानदेव भट्ट, वन पंचायत सरपंच मदन राम, दुर्गादत्त, कृष्णानंद, मोहन चंद्र आदि की ओर से जिला प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि राजमार्ग में बेलखेत से चंपावत के बीच बीते 12 वर्षो से डामरीकरण नहीं किया गया है। सड़क के गढ्ढ़ों को मिट्टी डालकर भरा जा रहा है। यही मिट्टी वाहनों के चलने के साथ ही ग्रामीणों को धूल के गुबार के रूप में परेशान कर रही है। ग्रामीणों की ओर से दिए ज्ञापन में धूल वाले स्थानों में दस दिनों के भीतर डामरीकरण प्रक्रिया शुरू न होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें