फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत क्लब ने जीता मैच

Wed, 15 Jan 2014 05:52 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा। पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में राजपूत क्लब ने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला महासचिव युजिन जार्ज ने किया।
विज्ञापन

चंदफार्म मैदान में चल रही प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को राजपूत स्पोर्ट्स क्लब गढ़ीगोठ और देवीपुरा स्पोर्ट्स क्लब के बीच मैच खेला गया। पहले खेलते हुए देवीपुरा ने 118 रन बनाए। त्रिभुवन ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। राजपूत क्लब के गेंदबाज गोविंद और विजय ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में राजपूत क्लब ने पांच विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। निर्णायक नितिन चंद और धर्मेंद्र कुमार थे। स्कोरर की भूमिका रोहित चंद ने निभाई। आंखों देखा हाल भूपेंद्र चंद ने सुनाया। इस मौके पर राकेश चंद, जीवन भट्ट, जगदीश कलौनी, संतोष चंद, राजेंद्र धामी, विनोद चंद, गणेश चंद, राजू बोहरा, तरुण भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें