चंपावत। बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला पिता अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस टीम अभियुक्त को दबोचने के लिए दबिश दे रही है। आरोप है कि 12 जनवरी की रात पिता ने बेटी के साथ दुराचार किया। मेडिकल के बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाल आरएस टोलिया के नेतृत्व में एमएस खैर, मंजू पांडेय, माधो राम, महेश मर्तोलिया की टीमें अभियुक्त को दबोचने के लिए दबिश दे रही हैं। रीठा साहिब सहित कई इलाकों में टीम आरोपी की तलाश कर ही है। एसपी केएस नगन्याल का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।