फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी स्वामी विवेकानंद जयंती

Mon, 13 Jan 2014 05:51 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट/टनकपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने रैली निकाली। पीजी कॉलेज में स्वामी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक फर्त्याल की अध्यक्षता और प्रदीप ढेक, जितेंद्र राय के संचालन में हुए समारोह में वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवन दर्शन के बारे में बताया। कहा कि स्वामी जी ने वेदांत का ज्ञान देश की सीमाओं से बाहर विश्वभर में पहुंचाकर भारत का सम्मान बढ़ाया।
विज्ञापन

लोहाघाट में परिषद के जिला संयोजक देवेंद्र बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। कार्यक्रम में संदीप फर्त्याल, संजय मुरारी, नीरज कालाकोटी, गोविंद प्रसाद, विशाल फर्त्याल, सूर्य प्रताप, सूरज सलिल, सुधीर अटियाल आदि मौजूद थे।
टनकपुर में स्वामी जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विभाग संयोजक नितिन मंगला के नेतृत्व में निकाली गई रैली में नगर प्रमुख उमेश चंद, चंद्रशेखर गुरुरानी, नीरज अधिकारी, रजत सिंह, कमल जोशी, रोहित परिहार, संजय महर, रविंद्र चंद, गौरव, शशांक त्रिपाठी, नेहा मिश्रा, हेमलता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दीपक पाठक, शिवराज चंद, कमल पंत, भीम रजवार, केदार जोशी, नवीन पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें