फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान में देरी पर दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 24 Dec 2013 05:49 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। राजीव नवोदय विद्यालय भवन निर्माण के काम में लगे ठेकेदार अमीर अहमद ने भुगतान में देरी पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उधर जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने नायाब तहसीलदार हर सिंह रजवार के नेतृत्व में भुगतान में देरी को लेकर तीन सदस्यीय तकनीकी समिति बनाई है।
विज्ञापन

ठेकेदार का कहना है कि करीब सात लाख रुपए का भुगतान करने में कार्यदायी संस्थान यूपी राजकीय निर्माण निगम बेवजह देरी कर रहा है। इसके चलते पिछले माह उन्होंने आंदोलन भी किया था। डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय दल द्वारा काम का निरीक्षण नहीं किए जाने से ठेकेदार खफा है और अब उन्होंने फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
उधर नायाब तहसीलदार का कहना है कि समिति के सदस्याें के अन्य महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहने की वजह से निरीक्षण में समय लग रहा है। वहीं निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सीके सकलानी का कहना है कि ठेकेदार के अधीन कार्य करने वाले मजदूरों द्वारा विभाग को लिखित रूप में मजदूरी नहीं देने की बात कही गई है। इस कारण ठेकेदार के दो चेक रोके गए हैं। उन्होंने बताया कि एक चेक का भुगतान एसडीएम के आदेश पर किया गया। उस पर भी ठेकेदार ने श्रमिकों का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें