फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय बढ़ाने का आसान जरिया है मौनपालन

Mon, 23 Dec 2013 05:49 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दिगालीचौड़ में छह दिविसीय मौन पालन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उद्घाटन लोहाघाट के खंड विकास अधिकारी केएस नयाल ने किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेती और पशुपालन के साथ मौनपालन का काम आय बढ़ाने का आसान जरिया है।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में शुरू इस ट्र्रेनिंग में मौनपालन की बारीकियां बताई गईं। प्रकाश चंद्र जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रमेश चंद्र पंत ने मौनपालन व्यवसाय की आधुनिक विधि, अधिक शहद लेने के तरीके बताए।
महिला समाख्या की संदर्भदाता पुष्पा सौन ने कहा कि मौनपालन महिलाओं के लिए आसान व्यवसाय है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नारायण कार्की ने विभागीय स्तर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में आरसेटी के कैलाश चंद्र, सीएस भट्ट, छविदत्त पांडेय, देवकी अधिकारी सहित 30 लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें