फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मरीजों की नब्ज नहीं देखेंगे डॉक्टर

Mon, 23 Dec 2013 05:48 AM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मरीज सोमवार को इलाज के लिए परेशान रहेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ये नौबत है। सोमवार को ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) 23 दिसंबर को 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करेगा। पीएमएस की जिला इकाई के सचिव डा. हिमांशु पांडेय का कहना है कि सोमवार को जिला अस्पताल समेत जिले के सभी 20 स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक ओपीडी ठप रखेंगे। अलबत्ता आपात चिकित्सा सेवा जारी रहेगी। सिर्फ संविदा डॉक्टर ही ओपीडी इलाज करेंगे।
विज्ञापन

डीएसीपी (डायनमिक एश्योरड करियर प्रमोशन) का लाभ, स्थानांतरण नीति, लंबित डीपीसी, वरिष्ठता सूची जारी करने, पोस्टमार्टम और वाहन भत्ता देने, 13 साल की नौकरी करने वाले चिकित्सकों को संयुक्त निदेशक का दर्जा देने, पांच साल की डॉक्टरी करने वाले को स्नातकोत्तर की पढ़ाई में प्राथमिकता, सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों के कैडर को अलग-अलग करने के बजाय एक करने की मांग समेत कुल 14 मांगों को लेकर पीएमएस हड़ताल पर है। संघ का कहना है कि एक दिनी कामबंद हड़ताल के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें