टनकपुर। दयानंद इंटर कालेज का आमबाग में सात दिवसीय विशेष आवासीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया है। शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान ग्रामप्रधान कमला चंद ने किया। उन्होंने शिविरार्थियों को आदर्श नागरिक बन जनसेवा की प्रेरणा दी।
पूर्व ग्रामप्रधान उर्मिला चंद की अध्यक्षता और प्रबंधक रामदेव आर्य के संचालन में राउमावि आमबाग के एनएसएस शिविरार्थियों का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया। उद्घाटन मौके पर स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने स्वागत, एसएसएस और देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी प्रभा राजपूत ने अतिथियों का स्वागत कर शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय शिविर में प्रत्येक दिन दो सत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शिविरार्थियों को रक्तदान, पर्यावरण, वृद्धावस्था पेंशन, बीपील परिवारों की जानकारी, नशा उन्मूलन, बालिका शिक्षा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि के बारे में जानकारियां दी जाएगी। इस मौके पर क्षेत्र शिक्षाधिकारी एमपी दोहरे, एनएसएस जिला समन्वयक केएस खाती, शिक्षक आरएस राजपूत, आत्म प्रकाश, एडी पंत, गंगागिरि गोस्वामी, जगमोहन कश्यप, प्रधानाचार्य हरीश कुमार आदि मौजूद थे।