चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में शनिवार को पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक की ओर से पूर्व सैनिकों, पैरा मिलेट्री फोर्स, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ आदि अर्द्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों को बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैंक शाखा प्रबंधक जर्नादन चिलकोटी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ पूर्व मेजर नैन सिंह तड़ागी ने किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और एसबीआई के बीच गहरा नाता रहा है।
गोष्ठी में पूर्व सैनिक पेंशनरों को टीडीएस कटौती, एनएससी, ग्रेच्युटी आदि से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गईं। बैंक के लेखाकार प्रयाग दत्त जोशी और मनोहर तिवारी आदि ने पेंशनरों को किसी भी प्रकार की बैंकिंग लेन देन की असुविधा होने पर सीधे शाखा से संपर्क करने की अपील की गई। इस मौके पर जेएन जोशी, एमसी शर्मा, विशन दत्त, बाला दत्त, वीरेंद्र सिंह, राम सिंह तड़ागी, बसंत बल्लभ पुनेठा, कै. बिंदु सिंह मौनी, हयात सिंह, केशव दत्त उप्रेती, घनानंद फुलारा, रमेश उप्रेती, दुर्गानंदन उप्रेती सहित बड़ी संख्या में पेंशनरों ने प्रतिभाग किया।