फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्डों का परिसीमन पूरा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत। जिला मुख्यालय में नगर पंचायत को अपग्रेड कर नगर पालिका बनाने की कवायद अंतिम चरणों में पहुंच चुकी है। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग की ओर से उच्चीकृत नगर पालिका के वार्डों का परिसीमन पूरा कर लिया गया है। प्रस्तावित नगर पालिका में जनसंख्या के आधार पर नौ वार्ड बनाए हए हैं। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर एक सप्ताह के भीतर वार्डों के परिसीमन में किसी प्रकार के संशोधन अथवा आपत्तियाें को आमंत्रित किया गया है। समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्ति एवं सुझाव पर विचार कर अंतिम परिसीमन जारी किया जाएगा।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय निकायों के आगामी सामान्य निर्वाचन 2013 के लिए जनसंख्या के आंकडों के आधार पर नौ वार्डों का परिसीमन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक नगर पंचायत में चार वार्ड होते थे जिनकी संख्या अब नौ हो जाएगी। जिसमें नवगठित छतार वार्ड में छतार, पूल्ड हाउस, कुलेठी, चौकी एवं ड़डा बिष्ट का आंशिक भाग एवं विकास भवन को शामिल किया गया है। इसी प्रकार तल्ली मादली वार्ड में तल्लीमादली, त्यारकूड़ा, मांजगांव एवं जीआईसी रोड, मल्ली मादली वार्ड में मल्ली मादली, मध्य मांज गांव एवं पेट्रोल पंप क्षेत्र तथा कनलगांव वार्ड में कनलगांव, जीजीआईसी, जिला पंचायत कार्यालय परिसर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरलचौड़ वार्ड में गोरलचौड़, भेट्टी, टीआरसी एवं मोटर स्टेशन, जूप पटवा वार्ड में खर्ककार्की का आंशिक भाग, जूप, ग्रिफ कैंप, शक्तिपुर, पुलिस लाईन एवं एमईएस तथा नागनाथ वार्ड में नागनाथ, तेलीवाड़ा, सेलाखोला, रौल्यूड़ा, नागार्जुन, रोपा, रौखेत, ग्यालीसेरान एवं बालेश्वर वार्ड में मल्लीहाट, तल्लीहाट, मेलाकोट, पहरूड़ा, भाटा पड़ोस, बालेश्वर एवं तलबुंगा तथा भैरवा वार्ड में भैरवां, गुरेली ढुंगा, देवल, वियर शिवा स्कूल एवं लोनिवि कार्यालय परिसर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें