फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में शहर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार से अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है। शुभारंभ के मौके पर महिलाओं ने शहर में भव्य कलश यात्रा निकालकर शिवालय में जलाभिषेक किया। शारदा स्नानघाट पर मंदिर के पुजारी रामनारायण दास ने गंगा की आरती कराई और महिलाओं के कलश में शारदा का पवित्र जल भरवाया।
विज्ञापन


कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शहर की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शारदा ने बताया कि मंगलवार को अक्षय तृतीया पर मंदिर में 56 भोग का आयोजन होगा। भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से रामायण पाठ में बढ़-चढ़कर शामिल होकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है। इस मौके पर मनोज खर्कवाल, राजू सक्सेना, जानकी कठायत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें