चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) का आयोजन किया। इस दौरान सीईओ आरसी पुरोहित के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली भी निकाली।
डॉ. एमपी जोशी ने छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1950 और बूथ में बीएलओ संबंधी विभिन्न जानकारी दी। वहां बीईओ अंशुल बिष्ट, प्राचार्य डॉ. राधे श्याम भट्ट, डॉ. बीपी ओली, डॉ. दीपक जोशी, सुनील कुमार, रमेश चंद्र, पारस महर, नाथ सिंह, हिमानी सेलिया, पूजा गोस्वामी, शुभम गिरि आदि थे।