टनकपुर (चंपावत)। तीन माह से वेतन नही मिलने से गुस्साए रोडवेज के आउट सोर्सिंग और संविदा में कार्य कर रहे चालक, परिचालक, वर्कशाप कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में आरएम द्वारा दो दिनों के भीतर निगम मुख्यालय से सभी कर्मचारियों का एक माह का वेतन भुगतान कराने के आश्वासन पर उन्होंने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश जोशी के नेतृत्व में रोडवेज में कार्यरत चालक, परिचालक और वर्कशाप कर्मियों ने वेतन देने की मांग को लेकर सोमवार सुबह वर्कशाप गेट पर डेढ़ घंटे तक बसों का संचालन ठप कर धरना प्रदर्शन किया। आरएम सीपी कपूर ने सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि निगम मुख्यालय से दो दिन के भीतर सभी कर्मचारियों का एक माह का वेतन भुगतान करने के आश्वासन पर आंदोलन कर रहे कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया।
बताया कि वर्कशाप कर्मचारियों का वेतन सोमवार को बैंक में जमा करा दिया गया है। धरना-प्रदर्शन में कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री नीरज कुमार, डीपो मंत्री रवि शर्मा, शलज सक्सेना, सतीश उप्रेती, कैलाश भट्ट, विनोद नौटियाल, पंकज चौबे, ललित जोशी आदि मौजूद थे।