फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण मार्ग से न हो खनन वाहनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप थ्वालखेड़ा संपर्क मार्ग से खनन सामग्री ढोने वाले शक्तिमान, ट्रक, डंपर और ट्रैक्टरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामप्रधान सुंदर सिंह बोहरा के नेतृत्व में थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि खनन में लगे विभिन्न वाहनों के कारण ग्रामीण संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाएगा। इससे ग्रामीणों को मुसीबत भी होगी। नायकगोठ में तोल कांटा होने से वहां खनन सामग्री लाने वाले वाहनों की कतार लगने से टनकपुर आवागमन करने वाले ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं और बीमारों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने नायकगोठ धर्मकांटे के निकट मार्ग पर खनन सामग्री लाने वाले वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन में जगदीश पाल, गिरीश शर्मा, पुष्कर जोशी, चंदन सिंह, सुरेश सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर ट्रैक्टर यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप आगामी 12 दिसंबर से शारदा नदी के डाउन स्ट्रीम से खनन शुरू करने की बात कही है। उन्होंने ट्रैक्टर स्वामियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की है। ज्ञापन में अध्यक्ष चंदन महर, लक्ष्मण महर, दीपक सिंह, कुंदन महर, अनिल चंद, धीरज चंद, शेखर चंद, गोविंद देऊपा, योगेश यादव आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें