फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदात के जल्द खुलासे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में चार दिन पूर्व तीन दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी के मामले में अब तक खुलासा न होने से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल से मुलाकात की। उन्होंने जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के नेतृत्व में एसपी से मिले व्यापारियों का कहना था कि जिला मुख्यालय की मुख्य बाजार में एक दो नहीं बल्कि तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। व्यापारियों में भय और रोष का माहौल है। उन्होंने नगर क्षेत्र में विधायक निधि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त किए जाने की मांग भी उठाई।

पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों के शिष्टमंडल को आश्वस्त करते हुए जल्दी ही वारदात के पर्दाफाश किए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने व्यापारियों को अब तक की गई विवेचना की कार्रवाई की जानकारी भी दी। वहां कैलाश सिंह अधिकारी, उमेश खर्कवाल, आनंद मेहता, अमर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें