फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष और वार्ड सदस्यों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अग्रवाल युवा सभा ने नवगठित बनबसा नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष रेनू अग्रवाल और सभी वार्डों के पहले सभासदों का सम्मान किया। अध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर नगर क्षेत्र का समग्र विकास करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


अग्रवाल युवा सभा की ओर से आयोजित सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध व्यवसायी राधाकृष्ण अग्रवाल ने की। संचालन युवा सभा के अभिषेक गोयल और मनोज मित्तल ने किया। अग्रवाल युवा सभा की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पंकज भट्ट, शकील अहमद मंसूरी, मोहन ठाकुर, प्रमोद कुमार, रेखा देवी, देव कुमारी, रंजना कश्यप का फूल मालाओं से सम्मान करने के साथ ही स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
हर्षित गोयल, सियाराम गर्ग, पवन अग्रवाल, बिल्लू भाई आदि ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। पवन मित्तल, वार्ड सदस्य शकील अहमद मंसूरी आदि ने विचार रखे। इस दौरान राधेश्याम गर्ग, एसएन गोयल, संजय अग्रवाल, रामदत्त, वीना गोयल, लता गोयल, नीलम अग्रवाल, कंचन अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें