फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी पद पर बने रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर निकाय चुनाव में चंपावत जिले में भाजपा की करारी हार के बाद इस्तीफा देने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी अब अपने पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं के समझाने-बुझाने पर उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी स्वीकार ली है।

रामदत्त जोशी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं की राय का सम्मान करते हुए वे पुन: अपने दायित्व को संभाल रहे हैं। और पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इसी के साथ तीन दिन से चल रहा भाजपा का सियासी संग्राम भी थम गया है।

चंपावत जिले की चारों नगर निकाय अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशियों की हार के बाद पार्टी की गुटबाजी सामने आ गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने नतीजों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 21 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने कुछ वरिष्ठ नेताओं पर भितराघात का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबत्ता भितरघातियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए थे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को उनसे मंत्रणा की थी, जिसके बाद अब जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी ने इस्तीफा वापस ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें