फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पर्यटन स्थलों पर प्रकाशित होगी पुस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। गोलज्यू महोत्सव समिति की बैठक में जिले के पर्यटन स्थलों और महोत्सव से संबंधित गतिविधियों को लेकर स्मारिका पुस्तक प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता और डॉ.बीसी जोशी के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि स्मारिका के प्रकाशन में स्कूली बच्चों की मदद ली जाएगी। बैठक में महोत्सव को आगामी समय में और भी भव्य रूप देने तथा कुमाऊं मंडल स्तर पर इसका प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


पूर्व शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा और शंकर दत्त पांडेय ने कहा कि भविष्य में महोत्सव स्थल में विभिन्न सरकारी विभागों की विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा महोत्सव को शासन स्तर पर मान्यता दिलाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में त्रिलोक गिरि, शंकर सिंह खाती, भैरव गिरि, विजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, नंदन सिंह तड़ागी, रमेश गिरि, डॉ.महेश ढेक आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें