पूर्णागिरि (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक 85 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है।
अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट ने बताया कि मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक संपूर्ण यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए कुल 85 पर्यावरण मित्र और आठ सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है जो निरंतर अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में कार्य करते हुए पूरे मार्ग को स्वच्छ बनाएंगे। पूरे मार्ग को विभिन्न चरणों में विभाजित किया गया है। इसके तहत ककराली गेट से बूम पार्किंग बैरियर तक 10, बूम पार्किंग से ठूलीगाड़ पार्किंग तक 20, ठूलीगाड़ पार्किंग से भैरव मंदिर पार्किंग तक 25 कर्मी, भैरव मंदिर पार्किंग से मुख्य मंदिर तक के अत्यंत संवेदनशील और उच्च क्षेत्र में 30 पर्यावरण मित्रों को नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत की ओर से निर्मित सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशनल को सौंपी गई है।