फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 12 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन

Sat, 25 Apr 2026 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि(चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। दिन में भीषण गर्मी के चलते सुबह और शाम को श्रद्धालुओं की दर्शन करने के लिए लंबी लाइन लगती रहीं। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को भी मेले में श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। इस बीच दिन में गर्मी के चलते श्रद्धालु ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर से आगे पैदल रास्ते पर सुबह और शाम के समय अधिक संख्या में बढ़े। रात में जिला पंचायत की ओर से प्रकाश व्यवस्था से श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है। ठूलीगाड़ में समाजसेवियों की ओर से भंडारे की आयोजन भी किया जा रहा है। इस बीच नगर के शारदा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालु उमड़ते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें