फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगणक गांव-गांव जाकर करेंगे गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ब्लॉक कार्यालय सभागार में सोमवार को पर्यवेक्षकों और संगणकों को पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें पंचायती चुनाव को लेकर विभिन्न जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में 131 पर्यवेक्षक और 8 संगणकों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने संगणकों को विधानसभा की मतदान सूची से मिलान कर गणना करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संगणक को 23 अप्रैल से 12 मई तक सर्वेक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बीडीओ पूरन सिंह रावत ने प्रशिक्षण में संगणकों को डोर टू डोर जाकर गणना करने और हर मकान की गणना करने को कहा।
विज्ञापन


गणना के दौरान मकान बंद मिलने पर उसकी अलग सूची तैयार कर पर्यवेक्षकों को दी जाएगी। प्रशिक्षण में प्रभारी एडीओ भुवन चंद्र पांडेय, वीडीओ अशोक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें