चंपावत। जिले में विधवा महिलाओं की बेटियों की शादी के अनुदान के लिए 17 का चयन हुआ है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग से 8.50 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। बेटियों के खाते में जल्द से जल्द धनराशि डाल दी जाएगी।
विधवाओं की बेटियों की शादी के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से 50 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। विभाग को इसके लिए बजट भी मिल गया है। गरीब वर्ग की विधवा महिलाओं को पुत्रियों की शादी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए उन्हें सहायता के रूप में धनराशि दी जाएगी।
विधवा पुनर्विवाह के लिए मिलेंगे 11 हजार
चंपावत। विधवा पुनर्विवाह के लिए 35 साल की उम्र तक समाज कल्याण विभाग में आवेदन किया जा सकता है। इसके तहत विधवा महिला-पुरुष को 11 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। यह धनराशि तब मिलेगी जब विधवा के माध्यम से शादी होने का प्रमाण पत्र समाज कल्याण विभाग में उपलब्ध कराया जाएगा।
विधवा महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए 8.50 लाख रुपये की धनराशि मिल गई है। इसमें से 17 विधवा महिलाओं की पुत्रियों को लाभ दिया जाएगा।
- डीडी आर्य, समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत।