फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम, वीवीपैट को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए विभिन्न स्तरों पर ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। डीएम एसएन पांडेय ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट के प्रयोग के लिए स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, दिव्यांगजन संस्थानों, मीडिया, राजनीतिक पार्टियों के साथ अनिवार्य रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट प्रशिक्षण कार्यशाला 17 दिसंबर को जिला कार्यालय सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोनिवि, सिंचाई सहित अधिशासी अभियंता लोनिवि, सिंचाई, लघु सिंचाई, एनएच, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग को अपने तकनीकी स्टाफ सहित कार्यशाला में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने को कहा। डीएम ने नोडल अधिकारियों की ओर से ईवीएम, वीवीपैट के शत प्रतिशत उपयोग के लिए प्रदर्शन प्लान प्रस्तुत न करने पर नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें