फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, छह दिनों से अंधेरे में पटनगांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी विकासखंड के पटन गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से छह दिनों से ग्रामीण अंधेरे में हैं। सबसे ज्यादा परेशानी विवाह वाले घरों को हो रही है। जहां लोग मशाल जलाकर उजाला करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ट्रांसफार्मर फुंकने से मल्ला कुंडा, तल्ला कुंडा, आखड़, अजा बस्ती, फलनैं, स्वाड़ी, कुय्या आदि तोकों के 110 परिवारों में छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। ग्राम प्रधान राकेश पाटनी का कहना है कि विवाह का सीजन होने से लोग मशाल जलाकर रोशनी कर रहे हैं। इस बस्ती में इस महीने चार शादी हैं। प्रवीन पाटनी, हरीश सिंह, चंदन पाटनी, जशोदा पाटनी, भवान सिंह, रमी राम, मदन राम, दलीप राम, उजाला देवी, खिमा देवी, रमेश राम, हिमांती देवी ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी का कहना है कि ट्रांसफार्मर टनकपुर से लोहाघाट कार्यालय पहुंच चुका है। श्रमिकों की व्यवस्था कर रविवार तक पटनगांव में नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधड़ से बत्ती गुल, अंधेरे में लधिया के लोग
चंपावत। लधिया घाटी का बड़ा हिस्सा बीते 24 घंटों से अंधेरे में है। बत्ती गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रीठा साहिब, चौड़ामेहता, गडियूरा, भिंगराड़ा सहित लधिया घाटी के तमाम गांवों में शुक्रवार शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं होने से मोबाइल चार्जिंग से लेकर अन्य तमाम तरह की दुश्वारी लोगों को झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। इधर बिजली विभाग का कहना है कि शुक्रवार को आए तेज अंधड़ से कई जगह तार टूट गए हैं। इन्हें ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें