फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहेगा गोलज्यू महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत। गोलज्यू महोत्सव 9 मई से शुरू होकर पांच दिन तक चलेगा। शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ.अहमद इकबाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की तैयारियों पर मंत्रणा की गई। मेले में अध्यात्मिक पक्ष के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम जलवा बिखेरेंगे। प्रदेश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक झलक को पेश करने के लिए कई नामी टीमों को बुलावा भेजा जाएगा। जबकि हथकरघा व बाहर से आने वाली अन्य दुकानें 16 मई तक लगेंगी। जबकि खेल व झूले 2 जून तक लगे रहेंगे।
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में होने वाले इस महोत्सव में गोलज्यू स्मारिका भी निकाली जाएगी। आयोजन के लिए धन जुटाने को वेबसाइट बनाई जाएगी, जिसके जरिये दूरदराज के लोग भी आर्थिक सहयोग कर सकेंगे। मेले में लकी ड्रा के रूप में अल्टो कार रखी गई है। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र तिवारी ने कहा कि मेले के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से आग्रह किया गया है। इसी तरह महोत्सव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के आने की संभावना है। बैठक में एडवोकेट अमरनाथ वर्मा, डॉ.बीसी जोशी, शंकर दत्त पांडेय, बसंत तड़ागी, राजेंद्र गहतोड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें