लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज खेल मैदान में हो रही स्वामी विवेकानंद मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमोली एकादश ने पीजी कॉलेज चंपावत की टीम को तीन विकेट से हरा कर अंतिम आठ में जगह बनाई।
बृहस्पतिवार को हुए मुकाबले में चंपावत की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में महज 88 रनों पर सिमट गई। विजय और राहुल ने 13-13 रनों की पारी खेली। सिरमोली के कुलदीप और कमल ने दो-दो विकेट लिए। सिरमोली की टीम ने 12 वें ओवर में 89 रन जुटाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अंपायर भुवन धौनी, सूरज बड़ेला, स्कोरर संदीप बगौली थे। आंखों देखा हाल रॉबिन मेहता ने सुनाया।