फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू से बढ़ता है कैंसर का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मानेश्वर की गुरुकुलम एकेडमी में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत हुई गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और नुकसानों की जानकारियां दी गईं। इस दौरान सामान्य ज्ञान (जीके) प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एसके सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से हुई गोष्ठी में स्वास्थ्य विभाग से आए मुकेश जोशी, हरीश पांडेय ने तंबाकू से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। कहा कि इसके उपयोग से कैंसर जैसे लाइलाज रोग का खतरा बढ़ जाता है।

इस दौरान हुई जीके प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने पहला, कलाम सदन ने दूसरा और शास्त्री सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य और प्रबंधक राजेश पांडेय ने उत्तराखंड राज्य से जुड़ी कई जानकारियां दी। इस मौके पर रियाज अहमद, राजेश जोशी, कमला बोरा, कविता पुनेठा, आरएस अधिकारी, रेखा बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें