चंपावत। प्रवक्ताविहीन जीआईसी और जीजीआईसी की जिला स्तरीय काउंसलिंग शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से शिक्षा भवन में होगी।
मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि जिले के चारों खंड शिक्षा कार्यालयों में हुई काउंसलिंग के बाद रिक्त पदों के सापेक्ष जिला स्तरीय काउंसलिंग की जा रही है। यहां से भी पद नहीं भरे जाने की दशा में कुमाऊं मंडल स्तरीय काउंसलिंग होगी।