फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय सेमेस्टर में फेल छात्रों की परीक्षा आयोजित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तृतीय सेमेस्टर में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेेतावनी दी है। इस संबंध में छात्र संघ के शिष्टमंडल ने एसडीएम दयानंद सरस्वती के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा है। छात्र नेताओं ने कहा कि जनवरी 2019 में हुई बैक परीक्षा के आवेदन पत्र के दिशा-निर्देशों के यह साफ लिखा था कि परीक्षा केवल उन्हीं के लिए है, जिनके परीक्षा परिणाम में सीओपी लिखा हुआ है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के इस दिशा-निर्देश पर तृतीय सेमेस्टर में फेल हुए छात्र-छात्राओं ने परीक्षा आवेदन फार्म नहीं भरे। जिस कारण वे तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फेल छात्रों की परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने से छात्र-छात्राओं को भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही फेल छात्रों की परीक्षा आयोजित की जाए। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष सूरज, उपाध्यक्ष रजत त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, अमित बोहरा, आयुष कुमार, अंकित पाठक, अभिषेक प्रजापति, रोहित जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें