फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भासद दीपक खफा, आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं के ठेकों की नीलामी खुली बोली लगाकर न किए जाने से नाराज सभासद ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासद दीपक बेलवाल ने खुली बोली से ठेकों की नीलामी किए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपे नोटिस में सभासद दीपक बेलवाल ने कहा है कि आधा दर्जन सभासदों ने 16 फरवरी को ज्ञापन देकर पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं के ठेकों को खुली बोली से नीलाम करने की मांग उठाई थी, लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार कर बंद निविदाओं से ठेकों की नीलामी की विज्ञप्ति जारी कर दी। जो सरासर सभासदों की भावनाओं का अनादर है। उन्होंने कहा कि बंद निविदाओं से ठेकों की नीलामी से पालिका की आय प्रभावित होने का अंदेशा है, जबकि खुली बोली में प्रतिस्पर्धा से पालिका को अधिक लाभ हो सकता है। उन्होंने बंद निविदाएं आमंत्रित किए जाने का फैसला रद्द न करने पर 21 फरवरी से पालिका कार्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें